मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की भव्य शोभायात्रा चौपाटी पर रोक दी गई। ज्वार के कारण गणेश प्रतिमा को अत्याधुनिक राफ्ट पर रखने में समस्या हुई। परिणामस्वरूप, लालबागचा राजा का विसर्जन 33 घंटे बाद किया गया।


लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल की शोभायात्रा शनिवार दोपहर १२ बजे शुरू हुई। रविवार सुबह ७.३० बजे शोभायात्रा गिरगांव चौपाटी पहुँची। हालाँकि, समुद्र में ज्वार-भाटा आने के कारण, लालबागचा राजा की मूर्ति को अत्याधुनिक राफ्ट पर ट्रॉली पर रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौपाटी पर पानी का बहाव कम होने के बाद, मछुआरों की मदद से सुबह ७ .३० बजे के बीच लालबागचा राजा की गणेश प्रतिमा को अत्याधुनिक राफ्ट पर ट्रॉली पर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।


अंततः रविवार सुबह ९.१० बजे विसर्जन हुआ। अत्याधुनिक स्वचालित राफ्ट की शुरुआत के बावजूद, नागरिकों ने सोशल मीडिया पर लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों के पदाधिकारियों के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया।


