मुंबई–वडोदरा राजमार्ग पर 132 करोड़ रुपये की निविदा जारी- भिवंडी सांसद बाल्या मामा के प्रयासों से मिली सफलता।

Date:

मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह

भिवंडी तालुका से गुजरने वाले मुंबई–वडोदरा राजमार्ग पर लामज क्षेत्र में प्रवेश–निकास (एंट्री–एग्जिट) की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। भिवंडी के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से 132.28 करोड़ रुपये की निविदा को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इस कार्य के शीघ्र आरंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

स्थानीय नागरिकों और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मांग थी कि वे भिवंडी तालुका से सीधे मुंबई–वडोदरा राजमार्ग का उपयोग कर सकें। लामज में प्रवेश–निकास सुविधा उपलब्ध होने से भिवंडीवासियों की यात्रा अधिक सुगम होगी और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।इस मांग को लेकर गठित संघर्ष समिति लगातार भिवंडी सांसद बाल्या मामा के संपर्क में थी।

सांसद बाल्या मामा ने संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर यह मुद्दा केंद्रीय स्तर पर मजबूती से रखा। उनके प्रयासों के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृत की। इस परियोजना के पूर्ण होने से मुंबई–वडोदरा राजमार्ग पर भिवंडी के यात्रियों और उद्योग जगत को बड़ी राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

हिंदी भाषा संवाद ही नहीं, राष्ट्रीय एकता का सूत्र है : डॉ. दामोदर खड़से।

मुंबई वार्ता संवाददाता हिंदी पखवाड़े के अवसर पर सांस्कृतिक...