मुंबई वार्ता की खबर का असर, रेल्वे स्टालों पर वड़ापाव कीमतों की बढ़ोतरी पर लगी रोक।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मध्य रेलवे ने अपने स्टेशनों पर बिकने वाले वडापाव, समोसा और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने का फैसला किया था। नई दरें 1 जून से लागू होने वाली थीं। इस संबंधित खबर मुंबई वार्ता में प्रकाशित होने के बाद रेल्वे प्रशासन हरकत में आया और वड़ापाव की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

ज्ञात हो कि नई दरों के मुताबिक, रेलवे स्टॉल्स पर मिलने वाला वडापाव 13 रुपये की जगह 20 रुपये में मिलने वाला था। वहीं समोसे की कीमत 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दी गई थी। इसके अलावा रगड़ा पाव का दाम 20 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया । इस बढ़ोतरी से रोजाना लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने वाला था।

मुंबई की पहचान माने जाने वाले वडापाव की बढ़ती कीमतों ने आम यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। खस्ता वडा, मुलायम पाव, लाल चटनी और हरी मिर्च के साथ मिलने वाला यह लोकप्रिय स्ट्रीट फूड लंबे समय से कम कीमत में लोगों का पसंदीदा नाश्ता रहा है। लेकिन अब इसकी कीमत में सीधे 7 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही थी।

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के मध्य, पश्चिम और हार्बर रूट पर हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। इनमें से मध्य रेलवे के कई स्टेशनों पर मौजूद स्टॉल्स यात्रियों के लिए सस्ते खाद्य विकल्प उपलब्ध कराते हैं। इन स्टॉल्स पर मिलने वाले कई खाद्य पदार्थ महंगे होने जा रहे थे ।

हालांकि राहत की बात यह है कि वडापाव, जूस और सोडा उत्पादों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र पर बढ़ते कर्ज और ठेकेदारों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार घिरी, एनसीपी (एसपी) का बड़ा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में बढ़ते सार्वजनिक कर्ज और...

बखरी—-

सुरेश मिश्र / कवी/मुंबई वार्ता गर्मी थी या...