■ 5 दिन के सस्पेंस के बाद नाबालिग लड़का रिहा.
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

बदलापुर ग्रामीण पुलिस ने गणपति दर्शन के लिए गुजरात गए एक अपहृत नाबालिग लड़के को सुरक्षित बचा लिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह घटना पांच दिन के सस्पेंस के बाद सामने आई है।


डोंबिवली से वांगनी आई एक महिला का बेटा 1 सितंबर को गणपति दर्शन के लिए गुजरात गया था। इस दौरान तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसकी माँ से १२ लाख रुपये की फिरौती मांगी। महिला ने तुरंत बदलापुर ग्रामीण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मोबाइल सीडीआर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गुजरात पुलिस की मदद से बदलापुर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने जाँच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनिल खैर, नरेश खैर और लक्ष्मण खैर के रूप में हुई। जाँच में पता चला कि अनिल और नरेश भाई हैं।
आरोपी दावा कर रहा था कि उसने लड़के को छोड़ दिया था। लेकिन चूँकि उसने मोबाइल का सिम कार्ड बदल दिया था, इसलिए बच्चे का पता लगाना मुश्किल था। आखिरकार, पुलिस ने IMEI नंबर की मदद से लड़के का पता लगाया और उसे सुरक्षित उसकी माँ को सौंप दिया। पुलिस की इस सफल कार्रवाई से लड़के के माता-पिता को राहत मिली।


