मुंबई वार्ता संवाददाता

मुलुंड प. स्थित एम.टी.अग्रवाल मनपा हास्पिटल का पुनर्निमाण कई वर्षों से चल रहा है। इसके निर्माण में पिछले 7-8 वर्षों में 300 करोड़ से भी अधिक खर्च करने के बाद अब मनपा इसकी बागडोर निजी हाथों में देना चाहती है। स्थानीय लोगों ने मनपा के इस निर्णय का तीव्र विरोध किया है।
मुलुंड प. स्थित एम.टी.अग्रवाल मनपा हास्पिटल का पुनर्निमाण कई वर्षों से चल रहा है। इसके निर्माण में पिछले 7-8 वर्षों में 300 करोड़ से भी अधिक रूपये खर्च हो चुके हैं। मुलुंड,भांडुप और वागले इस्टेट(ठाणे)के अधिकांश गरीब जनता इस हास्पिटल का सदुपयोग कर रहे थे। अब जब नव निर्मित भवन का कार्य अंतिम चरण में है,उद्घाटन की तैयारियां हो रही हैं।तब पता चला कि मुंबई मनपा प्रशासन इसे निजी क्षेत्र के लोगों को सौंपने का निर्णय ले चुका है।मुंबई मनपा के निर्णय की सभी सामाजिक राजनीतिक हलकों में तीव्र विरोध हो रहा है।
युवा ब्रिगेड एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सचिन सिंह,राकांपा मुलुंड के अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता,भाजपा के पूर्व नगर सेवकप्रकाश गंगाधरे,मुलुंड भाजपा अध्यक्ष मनीष तिवारी,मनसे द्वारा हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है।
समता हाकर्स युनियन के अध्यक्ष शरीफ खान, वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबूलाल सिंह तथा बीरेन्द्र पाठक द्वारा पत्र लिखकर मुंबई मनपा आयुक्त तथा सहायक आयुक्त टी वार्ड से मांग किया गया है कि इस हास्पिटल को मनपा द्वारा ही संचालित किया जाए। इसे निजी हाथों में न सौंपा जाय। नहीं तो उग्र प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पडेगा।
कांग्रेस एवं महाविकास आधाडी द्वारा आगामी 2 अप्रैल को विशाल मोर्चा आयोजित किया गया है।मुलुंड मनपा टी वार्ड कार्यालय पर राकेश शेट्टी के नेतृत्व में मोर्चा निकाला जाएगा।


