■ रजा मुराद ने अपनी मौत से जुड़ी वायरल पोस्ट पर पोलिस मे शिकायत दर्ज कराई।
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

अपनी दमदार आवाज़ और शानदार अभिनय के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता रज़ा मुराद से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रज़ा मुराद के निधन से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब रज़ा मुराद ने खुद इस पर सफाई दी है।


मीडिया से बात करते हुए अभिनेता रज़ा मुराद ने कहा, ‘किसी ने सोशल मीडिया पर यह खबर अपलोड कर दी कि मेरा निधन हो गया है। यह फर्जी खबर थी… ऐसे लोगों की मानसिकता बहुत संकीर्ण होती है और वे नहीं चाहते कि कोई भी जीवन में अच्छा करे। मैं अब इसे और नज़रअंदाज़ नहीं करूँगा। लोग हमारी चुप्पी का गलत इस्तेमाल करते हैं। मैंने साइबर सुरक्षा में शिकायत दर्ज कराई है।’रज़ा मुराद ने आगे कहा, ‘लोगों को यह बताते-बताते मेरा गला, जीभ और होंठ सूख गए हैं कि मैं ज़िंदा हूँ। यह फर्जी खबर हर जगह फैल गई है। मुझे दुनिया भर से कॉल और मैसेज आ रहे हैं।’ लोग मुझे पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी भेज रहे हैं।


रेजा मुराद ने अपनी मौत को लेकर वायरल हो रहे एक पोस्ट को लेकर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर उनकी मौत का दावा करने वाला एक फर्जी पोस्ट वायरल हो रहा है।


