मोबाइल टॉवर से बढ़ी परेशानी, रेल रोको आंदोलन की चेतावनी।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

स्थानीय नागरिकों ने वडाला एंटॉप हिल के पास, BPT रेल्वे लाइन, गेट 4 के पास आंदोलन किया। वडाला (पूर्व) के चोपडापट्टी इलाके में मकानों की छतों पर लगाए गए मोबाइल टॉवर से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि इन टावरों के रेडिएशन से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लगातार बीमारियों से जूझ रहे हैं।

नागरिकों ने कई बार रेल्वे,बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट (Bombay Port Trust), बीएमसी और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह मोबाइल टॉवर अवैध रूप से लगाए गए हैं और इसके खतरनाक प्रभावों का सामना आम नागरिक कर रहे हैं। इसलिए आज इलाके के निवासियों ने मिलकर रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बिंदु से सिंधु की हिंदू चेतना है आरएसएस।

डॉ रवि रमेशचंद्र, ( तुलनात्मक राजनीति और राजनीतिक सिद्धांत...

तीन सैमसंग मोबाइल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, 42 मोबाइल बरामद; 7 मामलों का पर्दाफाश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय गावदेवी पुलिस स्टेशन ने मोबाइल...