मोबाइल पर बात करते हुए खुले मैनहोल में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दमकल ने शव निकाला।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के साकीनाका इलाके में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान असलम एसाफ शेख (55) के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12:26 बजे खैरानी रोड स्थित सनमान होटल के पास, एस. जे. स्टूडियो के निकट हुई। मौके पर निजी ठेका कंपनी के तीन कर्मचारी एक वाहन के साथ सीवर लाइन के रखरखाव का कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मैनहोल का ढक्कन खोल रखा था।
इसी बीच मोबाइल फोन पर बात करते हुए गुजर रहे असलम शेख का ध्यान खुले मैनहोल पर नहीं गया और वह उसमें गिर गए। कर्मचारियों ने तुरंत सीढ़ी डालकर उनकी तलाश की, लेकिन अंदर केवल उनकी छतरी और चप्पलें ही मिलीं। तेज पानी के बहाव के कारण यह पता नहीं चल सका कि वह किस दिशा में बह गए।


सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने सीवर लाइन में एग्जॉस्ट ब्लोअर से वेंटिलेशन किया, ब्रीदिंग एपरेटस (BA सेट), ट्राइपॉड, रस्सी और रोप लैडर की मदद से सीवर में उतरकर व्यक्ति को बाहर निकाला।
गंभीर अवस्था में उन्हें 108 एंबुलेंस से राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं तथा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका क्या थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

“दूसरों के नेताओं को साथ लेकर राजनीति करने वालों को टूट-फूट पर बोलने का अधिकार नहीं” : एड. अमोल मातेले।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के...