श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

मुंबई पुलिस ने शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 5 बजे के बीच यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई. इस दौरान 107 जगहों पर नाकाबंदी की गई.


नाकाबंदी के दौरान कुल 6369 वाहनों की जांच की गई. कुल 1831 वाहन चालकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई. जाँच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 70 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 28 ऑटोरिक्शा ज़ब्त किया गया है.


