“युवा बिहार” लघु फिल्म में युवाओं के जोश और जज़्बे की प्रभावशाली प्रस्तुति, बिहार दिवस पर पटना में लोकार्पण।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बिहार दिवस के अवसर पर पटना में लोकप्रिय यूट्यूब चैनल “द यश मंगलम शो” की नई लघु फिल्म “युवा बिहार” का भव्य लोकार्पण किया गया। यह फिल्म बिहार की युवा पीढ़ी के प्रतिभा, उत्साह और दृढ़ संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।इस लघु फिल्म का लोकार्पण पटना स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में किया गया।

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी फिल्म का अवलोकन कर इसकी सृजनात्मक उत्कृष्टता की सराहना की।मुंबई स्थित वाइब्रेशन्स मीडिया वर्क्स द्वारा महतपुरकर एंड मंगलम फाउंडेशन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म को यूट्यूब चैनल “द यश मंगलम शो” पर जारी किया गया है। यह शो अपने अनूठे कंटेंट और प्रस्तुतीकरण के लिए पहले से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय है।

फिल्म का लेखन प्रख्यात गीतकार और मीडिया सलाहकार गजानन महतपुरकर ने किया है, जबकि निर्देशन अनुभवी फिल्मकार अनुपम मंगलम ने किया है, जिन्हें 25 वर्षों में 300 से अधिक विज्ञापन फिल्मों का अनुभव है। फिल्म के निर्माता जय कपूर हैं, जबकि सह-निर्माता राजीव भार्गव और क्रिएटिव डायरेक्टर रत्ना नीलम पांडे हैं।

इस लघु फिल्म में बिहार के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और उज्ज्वल भविष्य को प्रेरणादायक अंदाज़ में दर्शाया गया है। पार्श्व संगीत समीर पखाले ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी, वीएफएक्स, एडिटिंग और अन्य तकनीकी पक्षों को अनुभवी टीम ने संभाला है।“युवा बिहार” को सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। साथ ही, इस फिल्म का प्रदर्शन बिहार के संग्रहालयों, विद्यालयों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी किया जाएगा।

फिल्म की प्रभावशाली पंक्तियां बिहार को केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक विचार, ऊर्जा और भविष्य की दिशा के रूप में प्रस्तुत करती हैं, जो युवाओं के आत्मविश्वास और संभावनाओं को नई उड़ान देती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुलुंड में दर्दनाक हादसा: ऑटो चालक की टक्कर से रेस्टोरेंट मैनेजर की मौत, आरोपी फरार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मुलुंड पूर्व स्थित ऐरोली...

पालघर में भीषण सड़क हादसा: 13 लोगों की मौत, कई घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के पालघर जिला में सोमवार...