युवा सेना के प्रयास से फिर से शुरू हुई बंद पड़ी पुलिस चौकी ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

वनराई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले पांडुरंग वाडी की बंद पड़ी पुलिस की बीट चौकी युवा सेना के प्रयास से एक बार फिर से नागरिकों की सेवा के लिए खोल दी गई है ।

वर्षों से बंद पड़ी इस पुलिस चौकी को खुलवाने के लिए स्थानीय नागरिकों ने शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य अंकित प्रभु से फरियाद किया था ।

इस मामले में विधायक सुनील प्रभु के मार्गदर्शन में विधानसभा संगठक प्रवीण माईनकर, उप विभाग प्रमुख सुधाकर देसाई, शाखा प्रमुख अजित भोगले, के साथ पांडुरंगवाडी़ में रहने वाले अजीत सावे, विवेक समेल, उदय मदिमन, नंदन शिरालीकर, वसंत पांदिकर डॉ अनिल तेंडुलकर अरुण तेलंग, दीपक पटेल, प्रकाश पै,रघू कौप्पीकर, किशोर देशपांडे,सजीद चांदणे, शीला देसाई, हरीश व्यास, सुधीर देवरुखकर, विशाल भट्ट, अनिल हजारे, शरद सावंत, सुभाष झरापकर, का एक शिष्टमंडल वनराई पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी से मिलकर एक लिखित निवेदन दिया था ।

वनराई पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए वहां पर पुलिस चौकी फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया । युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य अंकित सुनील प्रभु के नेतृत्व में सी एस आर निधी से इस चौकी का पुनर्निर्माण कर 16 अक्टूबर को रात 8बजे उसका लोकार्पण किया गया। अब इस चौकी पर पुलिस अधिकारियों की नियमित गश्त जारी रहेगी।

पुलिस निरीक्षक पोटसुरे ने कहा कि यहां सुबह शाम पुलिस कर्मी उपलब्ध रहेंगे तथा पेट्रोलिंग कर अपनी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कराएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...