रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक पद से हटाने के लिए धन्यवाद, लेकिन इसमें इतना समय क्यों लगा? रश्मि शुक्ला को चुनाव संबंधी कोई भी कार्य न दिया जाए: नाना पटोले.

Date:

श्रीश उपाध्याय /मुंबई वार्ता

विवादास्पद आईपीएस अधिकारी रश्मी शुक्ला को भाजपा गठबंधन सरकार ने दो साल के विस्तार के साथ अवैध रूप से राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया था.इस प्रकार का आरोप महाराष्ट्र कॉंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने लगाया है .

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि,” सत्तारूढ़ भाजपा की मदद करने वाली अधिकारी होने के कारण रश्मि शुक्ला को पद से हटाने की मांग सफल हो गई है. चुनाव आयोग द्वारा रश्मी शुक्ला को हटाने के लिए धन्यवाद . झारखंड और पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को तुरंत हटा दिया गया, रश्मी शुक्ला को हटाने में इतना समय क्यों लगा?”

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि,” रश्मि शुक्ला को चुनाव संबंधी कोई काम नहीं दिया जाना चाहिए.”

रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक पद से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए नाना पटोले ने कहा कि ,”रश्मि शुक्ला एक विवादास्पद अधिकारी हैं, उन्होंने विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए थे.बावजूद इसके कि उनके खिलाफ अपराध दर्ज किए गए हैं, उन्हें दो वर्षों का विस्तार दिया गया. 24 सितंबर 2024 को चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाने पर संदेह के कारण रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक के पद से तत्काल हटाने की मांग की गई थी. इसके बाद भी शुक्ला को नहीं हटाया गया. इसके बाद 31 अक्टूबर और 4 नवंबर को चुनाव आयोग को दोबारा रिमाइंडर भेजा गया. “

नाना पटोले ने कहा कि रश्मि शुक्ला को चुनाव आयोग ने देर से हटाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बीएमसी की शह पर ग्रांट रोड की जीवन विला हाउसिंग सोसायटी में खुलेआम हो रहा है अवैध निर्माण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बीएमसी अधिकारियों की शह पर...

मीरा भायंदर के आम मरीजों के लिए वरदान बना मानस हॉस्पिटल।

मुंबई वार्ता संवाददाता बदलते परिवेश में जहां अस्पतालों पर...