राज्य में अपराध में आई महत्वपूर्ण कमी, साइबर निगम की स्थापना।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

इस साल, 2023 की तुलना में राज्य में 11,659 अपराधों में कमी आई है, और गंभीर अपराधों की दर में कमी आई है। साइबर अपराधों में पता लगाने की दर 16 प्रतिशत से बढ़कर 19 प्रतिशत हो गई है। वित्तीय धोखाधड़ी में वसूली की दर 20.75 प्रतिशत बढ़कर 61 प्रतिशत हो गई है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी है।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने बताया कि ‘गोल्डन आवर’ के दौरान जानकारी प्राप्त होती है, तो 90 प्रतिशत मामलों में पैसा बचाया जा सकता है। साइबर सुरक्षा के लिए एक ‘साइबर कॉर्पोरेशन’ स्थापित किया गया है और जिलों में 50 साइबर प्रयोगशालाएं शुरू की गई हैं। इसके अलावा, साइबर शिकायतों के लिए विशेष संख्या 1945 और 1930 को सक्रिय किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के 91 प्रतिशत मामलों का पता चला है, बलात्कार के मामलों में 98 प्रतिशत अभियुक्तों की पहचान की गई है। इसके अलावा, 60 दिनों के भीतर बलात्कार के मामलों में निर्णय की दर बढ़कर 97.3 प्रतिशत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

प्रमोशन के 2 दिन बाद ही गिरफ्तार—पुलिस इंस्पेक्टर 28 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)...

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...