रामलीला भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा: अमित साटम।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

रामलीला भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, जिसके द्वारा बुराई पर अच्छाई की विजय, नैतिक मूल्यों का संरक्षण, और परिवार व समाज के प्रति कर्तव्यों का संदेश दिया जाता है। रामलीला भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों को दर्शाती है, जिससे लोगों को धर्म और नैतिकता के बारे में शिक्षा मिलती है। घाटकोपर पश्चिम के माणिकलाल मैदान में चल रही रामलीला के मंच से बोलते हुए मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों से बने भव्य राम मंदिर से लोगों में सनातन के प्रति अटूट आस्था का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने रामलीला समितियों की सुविधा के लिए ही वन विंडो परमिशन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रामलीला समिति को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।

साटम ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों और उनकी विचारधारा पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उतरने जा रही है। जनता के विश्वास और आशीर्वाद से महानगरपालिका चुनाव में हम ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे।

मंच पर विशेष रूप से उपस्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील दुबे, ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष अशोक दुबे, महामंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष सनद ओझा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। श्री रामलीला समिति पार्क साइट विक्रोली द्वारा आयोजित रामलीला में अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ला ने अमित साटम का जोरदार स्वागत सम्मान किया।

इसके पहले अमित साटम ने पश्चिमी उपनगर और पूर्वी उपनगर के अनेक स्थानों पर चल रही रामलीला महोत्सव में शामिल होकर मुंबई भाजपा की तरफ से शुभकामनाएं दी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...