रेडी मिक्स कंक्रिट के कारण फैलते प्रदूषण की जांच करने का उच्च न्यायालय का निर्देश।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कुर्ला, सुंदरबाग के कमानी इलाके में रेडी मिक्स कंक्रिट (RMC) प्लांट के कारण फैल रहे प्रदूषण की जांच संबंधी दायर याचिका की सुनवाई के बाद मुंबई उच्च न्यायालय ने जांच के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि सुंदर बाग, कमानी स्थित फीनिक्स मॉल के पीछे, 2 आरएमसी प्लांट, स्वास्तिक और स्काईवे चलाए जा रहे हैं। इनसे निकलने वाले प्रदूषण और अन्य समस्याओं के कारण जनता, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आर टी आई कार्यकर्ता संजय तिवारी ने मामले की शिकायत महानगर पालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से की थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद मनपा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था।

आखिरकार तंग आकर आर टी आई कार्यकर्ता संजय तिवारी ने मुंबई उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की।

गत 2 दिसम्बर को उच्च न्यायालय ने महानगर पालिका प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को संजय तिवारी की शिकायत की जांच करने और कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मरीन ड्राइव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वर्षों से फरार घोषित आरोपी बदवार पार्क से गिरफ्तार

मुंबई वार्ता संवाददाता मरीन ड्राइव पुलिस ने पिछले कई...

नेपाल की मदद के लिए विशेष राहत कोष तैयार करे भारत सरकार: भवानजी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पूर्व उप महापौर...

स्मार्ट मीटर के विरोध में सर्वदलीय आंदोलन, 7 सितंबर को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे जाम करने का ऐलान।

मुंबई वार्ता संवाददाता वसई-विरार में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने...