मुंबई वार्ता संवाददाता

एक विशेष टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 12 दिन में कुल 1632 लोगों की धरपकड़ की है जिनमे 298 अनाधिकृत फेरीवाले, ट्रेनों में भीख मांगकर यात्रियों को परेशान करने वाले 100 किन्नर , विकलांग कोच में अनाधिकृत यात्रा करने वाले 889 गैर विकलांग यात्रियों व महिला कोच में यात्रा करने वाले 80 पुरुष यात्रियों की धरपकड़ कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।


वेस्टर्न रेलवे के चर्चगेट से लेकर सूरत तक चलने वाली मुंबई लोकल तथा मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में अवैध होकरों व किन्नरों द्वारा यात्रियों को परेशान करने तथा विकलांग कोच व महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की लगातार शिकायतें प्रतिदिन ट्विटर तथा रेल मदद के माध्यम से मिल रही थी।
इन सभी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए IG RPF चर्चगेट अजय सादानी तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मुंबई सेंट्रल संतोष कुमार सिंह राठौड़ के आदेश अनुसार मुंबई मंडल ने सादे कपड़ों में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की धरपकड़ व रोकथाम हेतु उक्त स्पेशल टीम का गठन किया गया।
गाड़ी संख्या 20907/08 सयाजी नगरी एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 244 जनरल यात्रियों को 132855 रुपए का जुर्माना करवाया है। पश्चिम रेलवे का मुंबई सेंट्रल मंडल यात्रियों की सुरक्षा तथा सहयोग के लिए सदैव तत्पर है चालू वर्ष 2025 में रेलवे सुरक्षा बल मुंबई सेंट्रल द्वारा यात्रियों के सामानों की चोरी करने वाले 328 अपराधियों की धरपकड़ कर जीआरपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया है। साथ ही 563 शराब तस्करों को 20,09,786/-रु मूल्य की शराब के साथ पकड़कर जीआरपी के सुपुर्द किया है। घर से भागे हुए तथा परिजनों से बिछड़े हुए 191 बच्चों को एनजीओ या उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।


