रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में 5 गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार देर रात बॉलीवुड फिल्म के चर्चित निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, उनके घर ‘शेट्टी टॉवर’ के बाहर अज्ञात हमलावरों ने 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई।

मुंबई पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार रात करीब 12:40 से 1:00 बजे के बीच हुई। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रोहित शेट्टी जुहू के जिस इलाके में रहते हैं, वहां कई नामी बॉलीवुड हस्तियों के आवास भी स्थित हैं। एहतियातन पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

● लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरजू विश्नोई नें इस फायरिंग की जिम्मेदारी लिया है । पोस्ट में गैंग से जुड़े शुभम लोणकर, आरज़ू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन शान्दु के नाम सामने आए हैं। लेकिन जो ऑडियो सामने आई है उसमे बोलने वाला अपने आपको शुभम लोनकर बता रहा है।गैंग ने कथित तौर पर रोहित शेट्टी और पूरे बॉलीवुड को धमकी देते हुए कहा है कि वे सलमान खान से दूरी बनाए रखें और गैंग के मामलों में दखल न दें। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह हमला केवल एक “छोटा ट्रेलर” था और अगली बार गोली सीधे सीने में मारी जाएगी।

● जांच तेज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच नें सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पूना से ५ लोगो को हिरास्त मे लिया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

■ गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

1) अमान आनंद मारोटे जिसकी उम्र 27 साल है वो मावले आळी कर्वेनगर पुणे के रहने वाला है।

2) आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी जिसकी उम्र 19 साल है वो गल्ली न 2 कर्वेनगर पुणे

3) आरोपी का नाम सिद्धार्थ दीपक येनपुरे उम्र 20 त्रिमूर्ती हॉस्पिटल शेजारी फ्लॅट न 7 आम्रपाली बिल्डिंग धायरी पुणे के रहने वाला है

4) आरोपी का नाम समर्थ शिवशरण पोमाजी उम्र 18 साल रहने वाला रायकर मळा गुलमोहर सोसायटी धायरी पुणे का है।

5)आरोपी का नाम स्वप्नील बंडू सकट जिसकी उम्र 23 साल है वो धायरी पुणे के रहने वाला है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर मौके पर कैसे पहुंचे और फायरिंग के बाद किस दिशा में फरार हुए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और रोहित शेट्टी तथा आसपास रहने वाली अन्य हस्तियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमले के पीछे की साजिश, धमकी की प्रामाणिकता और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच भी की जा रही है।घटना के बाद से बॉलीवुड और आम नागरिकों में चिंता का माहौल है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिन पांच लोगो को पुलिस नें हिरास्त मे लिया है यह सभी उस रफीक शेख के दोस्त बताये जाते है जो बाबा सिद्दीकी ह्त्या मामले मे गिरफ्तार है।

सूत्र बताते है कि उन्हें बाबा सिद्धिकी की हत्या मे पूछताछ की बात कहकर लाया गया है। इस मामले मे एडवोकेट सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है पुलिस को सही ढंग से जांच कर जो दोषी है उसको सजा दिलाना चाहिए। मामले की जांच जारी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related