लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बनकर धमकी देने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/अंकित मिश्रा

मुंबई के एक व्यापारी को अचानक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम से धमकी आ गई है। कॉलर ने बताया कि व्यापारी को मारने के लिए उसे 25 लाख कैश और लगभग 1 किलो सोना फिरौती में दिया गया है। अगर वह अपनी जान बचाना चाहता है, तो उसे इस रकम से अधिक पैसे देने होंगे। व्यापारी ने तुरंत गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। गोरेगांव पुलिस ने एक युवक को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य होने का दावा करते हुए एक व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तेजस शेलार (26) को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने कबूल किया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत है और उस पर लाखों का कर्ज है।पुलिस के अनुसार,जुहू निवासी 58 वर्षीय मालव शाह का गोरेगांव पश्चिम में एक कार्यालय और वसई में एक कारखाना है। मंगलवार को जब वह अपने कार्यालय में थे, तो उन्हें सुबह करीब 10.24 पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। पुलिस के अनुसार, फोन करने वाले ने शाह को बताया कि उन्हें मारने के लिए 25 लाख रुपये और एक किलो सोना देने की सुपारी दी गई है। व्यापारी ने बताया कि उन्हें यह भी बताया गया कि शूटर उनके कार्यालय,आवास और कारखाने के बाहर भेज दिए है।

पुलिस के अनुसार, फ़ोन करने वाले ने शाह को एक प्रस्ताव दिया था कि अगर वह इससे ज्यादा रकम से दे दे, तो वह उसे छोड़ देगा। डीसीपी संदीप जाधव एवं गोरेगांव पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक सूर्यकांत खरात के मार्गदर्शन में पुलिस ने अंबरनाथ पूर्व में सिम लोकेशन का पता लगाया, जिसके बाद बुधवार को तेजस शेलार को गिरफ़्तार कर लिया गया। उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसे शाह की आर्थिक स्थिति के बारे में पता था इसलिए उसने उसे धमकाया था।पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया और आगे की जा रही है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भारत अगला येल्लाप्रगड़ा सुब्बाराव कैसे तैयार कर सकता है ?

प्रोफ़ेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ( जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...