श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

वडाला टी टी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 51.500 किलो गांजा बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान शक होने पर पुलिस ने एक वैगन-आर कार को रोककर जांच करने की कोशिश की। रुकने की बजाय कार सवार भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ा।
जांच के दौरान कार से 51.500 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों अबु बकर मेहंदी हसन और शहबाज खान को गिरफ्तार कर लिया।मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को आगामी 25 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।


सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विक्रम देशमाने , पुलिस उपायुक्त (जोन-4) आर. रागसुधा, सहायक पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र धीवर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई वडाला पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सरोदे एवं पुलिस निरीक्षक अनुराधा भोसले की टीम ने की है।


