श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 6 ने चेंबूर में चल रहे एक अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोने ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच 6 को चेंबूर के सायन- ट्रॉम्बे रोड पर स्थित कर्मा नामक दुकान में अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाए जाने की सूचना मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आज तड़के 5:15 पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हुक्का पार्लर के मैनेजर, 2 वेटर और 5 ग्राहकों को हिरासत में लिया है।


पुलिस ने 23,800 रू मूल्य के तंबाकू फ्लेवर्स वाले सामान, रू 3400 नगद, 5180 रू मूल्य के हुक्का के अन्य सामना ज़ब्त किया है। क्राइम ब्रांच ने आगे की कार्रवाई के लिए सभी आरोपियों को गोविंडी पुलिस के हवाले कर दिया है।


