रविन्द्र मिश्रा/मुंबई वार्ता

वर्ली के पी डब्लू डी गोडाउन में हो रहे अवैध निर्माण की खबर सुनते ही वर्ली भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ता सक्रिय हो गए । मारकंडेश्वर मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर वहां वास्तु स्थित की जानकारी ली ।
शैलेन्द्र सिंह के साथ मंडल के महा सचिव तानाजी बडेकर, वार्ड अध्यक्ष विक्रांत तावड़े, वर्ली विधानसभा के पूर्व महामंत्री नंदकिशोर तिवारी तथा कार्यालय प्रमुख दीपक चव्हाण घटना स्थल पर पहुंचकर कर अवैध निर्माण की जानकारी ली ।
मंडल अध्यक्ष शैलेश सिंह ने इस मामले में वरीष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण बंद करने तथा अवैध निर्माण करने वाले पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग किया।भाजपाइयों द्वारा किए गये कार्य की स्थानीय जनता प्रशंसा कर रही है।


