● वरिष्ठ अधिकारी ने रंगे हाथों दबोचा.
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के वाकोला इलाके में एमटीएनएल की अंडरग्राउंड मेनहोल से केबल चोरी करते हुए चोरों को रंगे हाथों पकड़ा गया।एमटीएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चोरों को उस समय पकड़ा जब वे JCB मशीन और एक टेंपो की मदद से केबल निकाल रहे थे।
यह घटना वाकोला पुलिस स्टेशन से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई, जबकि मात्र 50 मीटर की दूरी पर पुलिस की नाकाबंदी भी चल रही थी।एमटीएनएल का सामान, टेंपो और JCB मशीन को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।


सूत्रों के अनुसार, इस चोरी में कुछ कबाड़ी (भंगार वाले) और एमटीएनएल के ही कुछ वर्कर्स की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल वाकोला पुलिस स्टेशन में पूछताछ जारी है।अब तक मुंबई में एमटीएनएल(MTNL) की केबल चोरी से लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।


