वारकरियों का साधु वासवानी मिशन में आगमन, बना भक्तिमय स्नेहिल संबंध ।

Date:

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

प्रति वर्ष की तरह इस बार भी वारकरियों ने साधु वासवानी मिशन, पुणे में अपनी पारंपरिक भेंट दी, साधु वासवानी और दादा वासवानी के पवित्र समाधियों में प्रार्थना और श्रद्धांजलि भी अर्पण की। इस वर्ष उनकी यात्रा और पवित्र एकादशी का संयोग एक विशेष और आध्यात्मिक अनुभव बन गया।

मिशन के सेवाभावी जन संपर्क अधिकारी नरेश सिंघानी ने बताया कि तीर्थयात्रियों ने समाधि स्थल पर हृदय को छू लेने वाले अभंगों का गायन किया। उनमें से कई ने हवन में भी भाग लिया। साधु वासवानी का जिक्र करते हुए एक प्रमुख कीर्तनकर ने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे दादा वासवानी जी भी हमारे साथ गा रहे हैं। सुधीर, एक नियमित व वरिष्ठ तीर्थयात्री गणेश गहराई से भावविभोर हो उठे।

उन्होंने कहा, मिशन वही करता है जो भगवान ने सिखाया है करुणा के साथ सेवा। यहां तक कि कोविड जैसी वैश्विक आपदा के दौरान भी, हमने सुना है कि मिशन ने कभी सेवा करना नहीं छोड़ा था।

भावना से भरकर उन्होंने आगे कहा, एक वरिष्ठ नागरिक होने के नाते, मेरे लिए यह अत्यंत स्पर्शकारी है कि मिशन हमारे जैसे बुजुर्गों को इतना मान-सम्मान और स्नेहपूर्वक आतिथ्य प्रदान करता है। हम अगली यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों के बीच एक महिला ने मुस्कराते हुए दूसरों से जुड़ने की खुशी साझा की और एकता की भावना को महसूस किया।

मिशन के लिए उसने स्नेहपूर्वक निमंत्रण दिया। मिशन में वारकरियों ने इस दौरान भक्ति की ऊर्जा से वातावरण को जीवंत कर दिया, अपने विश्वासपूर्ण पवित्र मंत्रों और प्रार्थनाओं के साथ एक दिव्य आभा फैलाई। प्यार के एक टोकन के रुप में, प्रत्येक तीर्थयात्री को मीठे पेय, तौलिए, नैपकिन, उपवास के अनुकूल चिव्डा, चिक्की के पैकेट के साथ स्नेहिल भेंट अर्पण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...

पुणे के पाबे घाट में दर्दनाक हादसा: 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस, मुंबई के दो युवाओं की मौत, 18 घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे जिले के राजगढ़ तालुका स्थित...