श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर दो अलग अलग मामलों के अंतर्गत रू 11.88 करोड़ की ड्रग्स और रू 4.24 करोड़ का सोना तस्करी करने के आरोप में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून को कस्टम जोन 3 ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए दो भारतीयों की जांच की। जांच के दौरान उनके पास से उनके पास से 11.881 किलो मरीजुआना नामक ड्रग्स बरामद हुई।


दोनों आरोपियों को NDPS कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।22 जून को एक अन्य मामले के अंतर्गत एयर इंटेलिजंस यूनिट और कस्टम जोन 3 ने मुंबई आए दो यात्रियों की जांच की। जांच के दौरान उनके पास से 4.44 किलो सोना बरामद हुआ।
दोनों आरोपियों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों की आगे जांच की जा रही है।


