मुंबई वार्ता संवाददाता

क्रिसमस पर्व के अवसर पर वार्ड क्रमांक 26 में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री राजपती यादव, मुंबई प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष माननीय श्री इंदुप्रकाश तिवारी, वार्ड क्रमांक 26 से कांग्रेस के इच्छुक उम्मीदवार एवं मुंबई प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक माननीय सुरेशचंद्र राजहंस तथा ब्लॉक क्रमांक 26 के अध्यक्ष माननीय श्री सुभाष यादव की प्रमुख उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के दौरान केक काटकर क्रिसमस का उत्सव मनाया गया और प्रेम, आनंद तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर परशुराम पारखे, बी. पी. सिंह, पांडे जी, डॉ. राजेश राम, मनोज सौदा, मंगल बागड़ी, मुकेश दीक्षित, भालचंद्र मराठे, शुभम सिंह, आमिर शेख, हमीदा बलोच, अनीता वाघमारे, हमीदा शेख, ललिता इंडुलकर, मंगल ताई, सरोज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


सभी उपस्थितजनों ने एकजुट होकर क्रिसमस का पर्व उत्साह और सौहार्द के वातावरण में मनाया।


