विदेश नीति और ऊर्जा संकट पर सरकार बुलाए सर्वदलीय बैठक — सुप्रिया सुले।

Date:

नई दिल्ली, मुंबई वार्ता

सुप्रिया सुले ने देश की विदेश नीति, ऊर्जा सुरक्षा और मौजूदा गैस संकट जैसे अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार से तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए इस विषय पर संसद में भी विस्तृत चर्चा होना बेहद जरूरी है।

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की कार्याध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि आज देश के सामने विदेश नीति, वाणिज्य मंत्रालय की नीतियों, गैस की कमी और ऊर्जा सुरक्षा जैसी बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं। ऐसे समय में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी दलों को एक साथ बैठकर समाधान निकालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है, बल्कि देश और आम नागरिक के हित में मिलकर काम करने का समय है। सरकार को सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर इन मुद्दों पर तुरंत चर्चा करनी चाहिए।

सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए देश की विदेश नीति पर तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाना जरूरी है और इस मुद्दे पर संसद में भी चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह पूरे देश से जुड़ा सवाल है।

उन्होंने यह भी कहा कि विदेश नीति और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी पिछले कई दिनों से जो बातें कह रहे थे, वे अब सच होती दिखाई दे रही हैं। इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है और यह चिंता का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...