विधान परिषद चुनाव को लेकर महायुति में फिर खींचतान, भाजपा ने 12 सीटों के लिए तैयार की 48 दावेदारों की सूची।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों और एक उपचुनाव को लेकर महायुति में एक बार फिर सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी तेज हो गई है। गठबंधन के भीतर अंतिम सीट वितरण पर फैसला अभी लंबित है, लेकिन इस बीच भाजपा ने अपने संभावित कोटे की 12 सीटों के लिए 48 इच्छुक नेताओं की सूची तैयार कर ली है।


सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण इस सूची के साथ दिल्ली रवाना होने वाले हैं। वहां वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगे।
विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 1 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में महायुति के तीनों दलों के बीच सीट बंटवारे के साथ-साथ उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी मंथन तेज हो गया है।


जानकारी के अनुसार, रवींद्र चव्हाण अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नेतृत्व के सामने महायुति के सीट बंटवारे का फॉर्मूला और उससे जुड़ी अन्य तकनीकी जानकारियां भी रखेंगे।


उधर, ठाणे, पालघर, नाशिक, कोकण, जळगाव, छत्रपति संभाजीनगर, यवतमाल और हिंगोली सीटों पर शिंदे गुट ने दावा ठोका है। हालांकि भाजपा केवल चार सीटों पर समझौता करने के पक्ष में बताई जा रही है। इसे लेकर शिंदे गुट के कुछ स्थानीय नेताओं ने “स्वबळ” यानी अपने दम पर चुनाव लड़ने की भी पैरवी शुरू कर दी है।


महायुति के भीतर बढ़ते इस विवाद को सुलझाने के लिए अब दिल्ली स्तर पर चर्चा और समाधान की कोशिशें तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

रत्नागिरी के कसबा में बनेगा छत्रपति संभाजी महाराज का भव्य स्मारक, मंत्री आशिष शेलार ने किया स्थल निरीक्षण।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम...

मुंबई में पाकिस्तानी ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ गिरोह का भंडाफोड़, मुसाफिरखाना की दुकान से ₹4.60 लाख का प्रतिबंधित माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में प्रतिबंधित पाकिस्तानी कॉस्मेटिक उत्पादों...

अमूल और गोकुल दूध में मिलाते थे दूषित पानी, क्राइम ब्रांच ने दो मिलावटखोरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई क्राइम ब्रांच ने उपभोक्ताओं की...