विधायक राजहंस सिंह ने फहराया तिरंगा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, भाजपा-दिंडोशी द्वारा दिंडोशी जनसंपर्क कार्यालय में विधायक राजहंस सिंह की उपस्थिति एवं करकमलों द्वारा बड़े उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया। सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात, कार्यालय से साईंबाबा मंदिर, कुरार तक भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ एक भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा-दिंडोशी के जिला, मंडल पदाधिकारी, मा. नगरसेवक, वार्ड, मोर्चा एवं आघाड़ी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

विधायक राजहंस सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।राजहंस सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी हमारे देश का मजबूती से नेतृत्व कर रहे हैं और देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही साथ, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसजी ने महाराष्ट्र और मुंबई के समग्र विकास के लिए महत्वाकांक्षी निर्णय लेकर जनता के सामने एक अलग छाप छोड़ी है।

आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों को मद्देनजर, हम सभी कार्यकर्ताओं ने मा. प्रधानमंत्री और मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यों और केंद्र व राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का कार्य करना चाहिए और मुंबई महानगरपालिका मे बहुमत लाने का संकल्प लेने की कार्यकर्तांओ को अपील की ।

राजहंस सिंह ने अपने वक्तव्य मे यह विश्वास व्यक्त किया की, प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री रवींद्र चव्हाण और मुंबई अध्यक्ष एवं मंत्री माननीय श्री आशीष शेलार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी मात्रा में जनाधार और जनसमर्थन प्राप्त करने में सफल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘पीवीएस कप 2026’ जीतकर नगरसेवक बने चैंपियन।

■ 'पत्रकार विकास संघ' का क्रिकेट टूर्नामेंट बना...