विपक्ष शासित राज्यों में बेरोज़गारी और गरीबी खत्म करके दिखाएं विपक्षी नेता:-भवानजी

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भाजपा के हिंदू वादी नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि विपक्षी नेता पहले विपक्ष शासित प्रदेशों में गरीबी और बेरोजगारी खत्म करके दिखाएं और उसके बाद इन मुद्दों पर सवाल खड़ा करें। उन्होंने कहा कि जब उनके राज्यों में गरीबी और बेरोजगारी है तब तक उन्हें इन मुद्दों पर बोलने का अधिकार नहीं है।

आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि विपक्षी नेता गरीबी और बेरोजगारी के नाम पर जनता को केवल गुमराह करते हैं और देश के विकास में अवरोध उत्पन्न करते हैं।

उन्होंने कहा कि बंगाल , केरला , झारखंड ,दिल्ली, तमिलनाडु, पंजाब , उड़ीसा, काश्मीर,
तेलंगाना,हिमाचल में बीजेपी नहीं है।नार्थ ईस्ट के तीन राज्यों में बीजेपी नहीं है। 14 राज्यों में बीजेपी की सरकारें नहीं हैं।
क्या इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों के लोगों को रोजगार दे दिया है?

उन्होंने सवाल किया कि क्या महँगाई इन राज्यों में कम हुई है।क्या इन 14 राज्यों में जनता की समस्याओं का समाधान हो गया ?क्या किसानों का कर्जा माफ हो गया?अगर नहीं तो क्या इन राज्यों की समस्याएँ भी भाजपा ही निपटाने का काम करेगी?

उन्होंने कहा कि”14 राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं हैं, फिर भी सभी विपक्षी घबराए हुए हैं और एकजुट होकर जनता को महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर बेवकूफ बना रहे है ” पिछले 70 सालो से ये विपक्षी राज कर रहे थे तब क्या इन्होने बेरोजगारी और महंगाई खत्म कर दी थी ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए निर्माण मलबे के व्यवस्थित प्रबंधन के निर्देश, विभाग स्तर पर योजना बनाने पर जोर।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के जनसंपर्क विभाग...

मुंबई में 30 घंटे पानी की कटौती: कई इलाकों में सप्लाई बंद या कम दबाव से मिलेगी पानी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)मुंबई में जल...