विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बीएमसी में तंबाकू मुक्ति की शपथ“तंबाकू को ना कहें” — उप आयुक्त संजोग कबरे का नागरिकों से आह्वान।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और महाराष्ट्र राज्य नशाबंदी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यसनमुक्ति विषय पर आधारित विशेष भित्तीपत्रक प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएमसी के उप आयुक्त (सुधार) श्री संजोग कबरे के हाथों किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप आयुक्त श्री संजोग कबरे ने कहा कि 31 मई को मनाया जाने वाला ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के हवाले से कहा कि यदि तंबाकू सेवन पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो तंबाकूजनित बीमारियों के कारण दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जान जा सकती है। इसमें 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 40 प्रतिशत युवाओं के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से तंबाकू तथा अन्य नशे की आदतों से दूर रहने की अपील की। साथ ही समाज में जनजागृति फैलाकर दूसरों को भी तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को व्यसनमुक्ति की शपथ दिलाई गई और “तंबाकू को ना कहें” संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प कराया गया।

महाराष्ट्र राज्य नशाबंदी मंडल के सचिव श्री अमोल मडामे ने बताया कि महाराष्ट्र वर्ष 2011 में व्यसनमुक्ति नीति अपनाने वाला देश का पहला राज्य बना था। उन्होंने कहा कि राज्य को व्यसनमुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू और तंबाकूजन्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए व्यापक जनजागरण और कानून प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से “तंबाकू का राक्षस” थीम पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों का ध्यान आकर्षित करते हुए तंबाकू विरोधी संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया।

इस अवसर पर बीएमसी के प्रमुख कामगार अधिकारी श्री सुनील जांगळे, सह प्रमुख कामगार अधिकारी श्री दिलीप राठोड, श्रीमती क्षितीजा कंडारकर, मुंबई शहर संयोजक श्रीमती चेतना सावंत, ठाणे जिला संयोजक श्री मिलिंद पाटील, सलाम मुंबई फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री संजय ठाणगे, दीप-अर्चन संस्था के प्रतिनिधि श्री मिलिंद आचार्य एवं श्री सागर जाधव सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

क्या देश वीर सावरकर को समझ पाएगा?

डॉ रवि रमेशचंद्र (एसोसिएट प्रोफेसर, अंतराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान, जवाहरलाल...