शंकराचार्य स्वामी नारायणानन्द तीर्थ जी के मार्गदर्शन में कांदिवली (पूर्व) में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

श्रीमद् भागवत महापुराण के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु श्री नारायण सेवा समिति, कांदिवली (पूर्व), मुंबई की ओर से श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन धार्मिक अनुष्ठान 24 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा।

इस सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में अनन्त श्री विभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सान्निध्य में प्रतिदिन सायं 3.00 बजे से 6.00 बजे तक श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा का भाव-विभोर रसपान करेंगे।कार्यक्रम स्थलडॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मैदान,लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, कांदिवली (पूर्व),मुंबई – 400101कथा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को दोपहर 2.00 बजे से कांदिवली श्री विश्वकर्मा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इस आयोजन के सफल संचालन हेतु जिन गणमान्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है, उनमें श्री हरिश्चंद्र शुक्ल, श्री प्रमोद दुबे, एड. जे. डी. सिंह, पं. राममणि मिश्र, एड. ओमप्रकाश सिंह, श्री साहब लाल मिश्र, श्री अनिल पाण्डेय सहित अनेक समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी सम्मिलित हैं।

आयोजकों ने मुंबई के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित इस दिव्य धार्मिक अनुष्ठान में सहभाग कर धर्मलाभ अर्जित करें तथा सनातन सांस्कृतिक मूल्यों से आत्मिक जुड़ाव स्थापित करें।उक्त जानकारी काशी धर्म पीठ के प्रवक्ता प्रो. दयानंद तिवारी द्वारा दी गई। प्रो दयानंद तिवारी 9987123330

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जोगेश्वरी में 1.26 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्‍स समेत एक पैडलर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की...

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...