राष्ट्रीय समाज पार्टी और कांग्रेस महानगरपालिका व जिला परिषद चुनाव एक साथ लड़ेंगी।

Date:

■ रासपा अध्यक्ष महादेव जानकर और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की घोषणा.

मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य में नगरपालिका चुनावों के बाद होने वाले महानगरपालिका और जिला परिषद चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। नगरपालिका चुनावों की तरह ही इन चुनावों में भी समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेकर चलने की कांग्रेस की नीति है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घोषणा की कि महानगरपालिका और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस और राष्ट्रीय समाज पार्टी (रासपा) मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

आज तिलक भवन में राष्ट्रीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महादेव जानकर और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बीच गठबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त पत्रकार परिषद में गठबंधन की घोषणा की।

इस अवसर पर हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि महादेव जानकर बहुजन समाज की एक सशक्त आवाज हैं। देश में भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संविधान को कुचलने का काम कर रही है, ऐसे समय में समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट होकर लड़ने का निर्णय लिया गया है।

नगरपालिका और नगरपंचायत चुनावों में औपचारिक गठबंधन की घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन सातारा, सांगली के साथ मराठवाड़ा और विदर्भ में हमने साथ मिलकर चुनाव लड़े हैं। उसी भूमिका को आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में साथ रहने का निर्णय लिया गया है।

राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव जानकर ने कहा कि शिव, शाहू, फुले और आंबेडकर के विचारों के साथ काम करते हुए समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए—इसी भावना से उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी। कांग्रेस के साथ रासपा का गठबंधन 31 मई को ही हो चुका है। राहुल गांधी देश के युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, गरीबों और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर काम कर रहे हैं। आज सीटों की संख्या से ज्यादा संविधान और लोकतंत्र को बचाने की नितांत आवश्यकता है, साथ ही आम लोगों को सम्मान और गरिमा मिलनी चाहिए, ऐसा जानकर ने कहा।

● शिवसेना–मनसे गठबंधन को शुभकामनाएं.

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के गठबंधन पर पूछे गए सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उनकी गठबंधन को हमारी शुभेच्छाएं और सदिच्छाएं हैं। हम जोड़ने वाले हैं, तोड़ने वाले नहीं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महाविकास आघाड़ी साथ लड़ी थी, लेकिन मुंबई महानगरपालिका चुनाव अपने दम पर लड़ने की कार्यकर्ताओं की भावना है। उसी अनुसार पार्टी ने निर्णय लिया है और प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने भी पार्टी की भूमिका स्पष्ट की है।

नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। महायुति ने साम, दाम, दंड, भेद की नीति का खुलेआम इस्तेमाल किया, साथ ही प्रशासन और चुनाव आयोग का भी सहारा लिया गया, फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ता ने दृढ़ संकल्प और निष्ठा के साथ मुकाबला किया। कई स्थानों पर हमने अपने दम पर चुनाव लड़े, जिसका लाभ कांग्रेस को नगरपालिका चुनावों में मिला, ऐसा भी सपकाल ने कहा।

नगरपालिका–नगरपंचायत चुनावों में कांग्रेस के 41 नगराध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘41’ के आकार का पुष्पगुच्छ प्रदेशाध्यक्ष को भेंट किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जोगेश्वरी में 1.26 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्‍स समेत एक पैडलर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की...

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...