■ मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वणीस के वक्तव्य को समर्थन देने के लिए 19 अक्टूबर को विशाल सभा
मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गत दिनों ‘शहरी नक्सलवाद’ के खिलाफ लड़ने का सभी नागरिकों से आह्वान किया है। उनके आह्वान से प्रेरित होकर तथा उनके प्रेरणादायक वक्तव्य को अपना ठोस समर्थन देने के लिए उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में एक विशाल सभा का आयोजन 19 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 7 से 9 बजे तक किया गया है।


यह आयोजन सप्ताह मैदान, कमला विहार स्पोर्ट्स के सामने ,पोयसर जिमखाना मार्ग, कांदिवली (पश्चिम) में होगा । जनसेवक गोपाल शेट्टी ने इस सभा में भारी संख्या में उपस्थित रहने की सभी कार्यकर्ताओं और उत्तर मुम्बई के नागरिकों से अपील की है और आह्वान किया है कि “शहरी नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ने के लिए बड़ी संख्या में यहां एकत्रित होकर हमारे साथ जुड़ें।”




