शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का रचनात्मक योगदान: पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

शिक्षा के क्षेत्र में राहुल एजुकेशन का पूरे देश में महत्वपूर्ण स्थान है। बड़े-बड़े शहरों से लेकर गांव तक शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का रचनात्मक योगदान है। राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित श्रीमती केएल तिवारी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस के तीसरे तथा श्रीमती केएल तिवारी कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मीरा भायंदर वसई विरार के पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने की दिशा में आपकी सक्रियता समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में रेल विकास निगम के डायरेक्टर दीपक करंजीकर तथा डॉ वीएन बेडेकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ नितिन जोशी उपस्थित रहे। प्रथम दिन के दूसरे सत्र में मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त राधा विनोद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

दो दिनों तक चले दीक्षांत समारोह में करीब 1200 बच्चों ने भाग लिया। अंत में राहुल एजुकेशन के सचिव और राहुल लल्लन तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

“गड्ढे जस के तस – 90 करोड़ का फिर खेल?”‘गड्ढामुक्ति’ अभियान पर उठे भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई, सोमवार (27 अप्रैल 2026): मुंबई...

घाटकोपर में बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट फ्लैट देने पर बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के घाटकोपर पूर्व स्थित एक...

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता https://youtu.be/rn3pjoeY63U?si=Jql3398aLgqvHhWS महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पायधुनी...

मुंबई के मीरा रोड पर चाकू से हमला, दो घायल; एक की हालत गंभीर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मीरा रोड इलाके में...