शिवडी में खुले आम चल रहा है डीजल-पेट्रोल चोरी का खेल।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के शिवडी, कोल डिपो, दारूखाना इलाके में खुले आम पेट्रोल और डीजल चोरी का काम बाकायदा टैंकरों की सील तोड़कर किया जा रहा है। फोटो में दिख रहा शख़्स आप देख सकते हैं कि दिन-दहाडे तेल चोरी कर रहा है।स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवडी, दारूखाना, पॉजबेरी रोड इलाके के नीचे दिए location पर रोजाना तेल चोरी की जा रही है।

https://maps.app.goo.gl/vHxBNQHcPiCjk1at7?g_st=ac

ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले गृह राज्यमंत्री योगेश कदम के निर्देशानुसार एक तेल चोरी का मामला पर्दाफाश किया गया था। कुछ महीने तेल चोरी का धंधा बंद रहा लेकिन अब फिर से शुरू हो गया है।

फोटो में तेल चोरी कर रहे शख्स का नाम अनिल सर्विस है।अनिल के साथ किरण और संतोष नामक शख्स भी इस काम में सक्रिय है।अनिल के बॉस का नाम जमशेर है। पहले जब भी पुलिस ने जमशेर के तेल चोरी रैकेट को पकड़ा, हर बार रुपयों के बल पर जमशेर और अनिल का नाम बाकायदा एफआईआर से बाहर रखा जाता है और नीचे स्तर पर चोरी का काम करने वाले लड़कों पर एफआईआर दर्ज कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी तेल स्टोर से टैंकरों से जब तेल बाहर निकलता है तो उस पर सील लगा रहता है। तेल चोर टैंकरों के सील निकाल देते हैं। प्रत्येक टैंकर से 2-3 ड्राम तेल निकाल कर पुनः सील लगा दिया जाता है।

चोरी के बाद टैंकरों में तेल का वजन कम हो जाता है उसे बराबर करने के लिए निकले हुए तेल के वजन के बराबर का लोहे की सिल्ली टैंकरों में डाल दिया जाता है। इससे टैंकर जब तेल लेकर कारखानों में डिलिवरी करने पहुंचते हैं तो वहां भी टैंकरों का वजन बराबर दिखने के कारण चोरी पकड़ी नहीं जाती है।

सूत्रों के अनुसार शिवडी इलाके में यह तेल चोरी का धंधा बाकायदा पुलिस की देखरेख में किया जाता है। अब देखना यह है कि फोटो और location समेत इस तेल चोरी मामले को प्रकाशित करने के बाद भी प्रशासन जागता है या आँखों पर रिश्वत की पट्टी लगाए अनजान बना रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आखिर शुरू हुआ कुर्ला स्कायवॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला (पश्चिम) स्थित टैक्सीमेन कॉलोनी से...