शौचालय की टंकी साफ करते समय गैस जमा होने से दम घुटने से एक की मौत: एक की हालत गंभीर ।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के पवई इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में बुधवार सुबह शौचालय की टंकी साफ करने गए दो मजदूर टंकी में गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।

पवई में हीरानंदानी अस्पताल के सामने राज ग्रांड डोई बिल्डिंग में अल्ट्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बुधवार सुबह शौचालय की टंकी साफ कर रही थी।सुबह करीब १०.४० बजे दो मजदूर अचानक टंकी के अंदर गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँच गए।

शौचालय के टैंक में बनी गैस के कारण दोनों मज़दूरों का दम घुट गया और वे बेहोश हो गए। दोनों टैंक में फंस गए थे। दमकल विभाग ने दोनों को टैंक से बाहर निकाला और पास के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल में इलाज से पहले ही एक मज़दूर को मृत घोषित कर दिया गया।

28 वर्षीय फूलचंद कुमार की हालत गंभीर है और उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जाँच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज...

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...