जौनपुर। मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

भारतीय जनता पार्टी, जौनपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का बदलापुर श्री कमलम कार्यालय अहिरौली, मरगूपुर में प्रथम आगमन पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ हार्दिक स्वागत किया गया।


इस अवसर पर संगठनात्मक बैठक करके विधानसभा बदलापुर में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एस.आई.आर.) की प्रगति से अवगत हुआ।


इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिला मंत्री अवधेश यादव, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, सिकंदर मौर्य, अमित चौहान, गंगा प्रसाद सिंह, लवकुश सिंह, वैभव सिंह समेत कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।



अभिनंदन और बधाई