मुंबई वार्ता संवाददाता

रापर, कच्छ , गुजरात के लोकप्रिय विधायक श्री वीरेंद्र सिंह जडेजा के ज्येष्ठ पुत्र, भचाऊ तालुका के सम्माननीय पूर्व प्रमुख एवं कच्छ डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के निदेशक श्री कुलदीप सिंह जडेजा उर्फ राजा भैया का मुंबई में आत्मीय स्वागत किया गया। सुजानगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री प्रकाश शुक्ल ने उनका सत्कार किया।


श्री प्रकाश शुक्ल ने इस भेंट के बारे मे बताते हुए कहा कि, “राजा भैया न केवल एक कर्मठ और दूरदर्शी जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि एक सज्जन, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी कार्यशैली और सेवा-भावना ने भचाऊ तालुका के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान को जनता भलीभांति जानती और सराहती है।”
उन्होंने बताया कि इस भेंट के दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। विचारों की इस समृद्धि ने विश्वास को और दृढ़ किया कि यदि युवा नेतृत्व इसी प्रकार सक्रिय, समर्पित और व्यवहारिक बना रहे, तो निश्चित ही कच्छ सहित सम्पूर्ण गुजरात का भविष्य उज्ज्वल और सशक्त होगा।


