मुंबई वार्ता संवाददाता

प्रभादेवी के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 19 से 25 जनवरी तक माघी गणेश जयंती महोत्सव का आयोजन हो रहा है। पहले दिन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सदा सरवणकर परिवार के साथ वैदिक पूजा करेंगे। 22 जनवरी को दोपहर 4 बजे से मंदिर से रथयात्रा प्रस्थान करेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी।


वहीं, टिटवाला के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भी 19 से 23 जनवरी तक पांच दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। पहले दिन सुबह 10:30 बजे स्तोत्र पठन से महोत्सव की शुरुआत होगी और प्रतिदिन भजन मंडलों का कीर्तन होगा। 22 जनवरी को शाम 4 बजे गाजे-बाजे के साथ पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद महाआरती और महाप्रसाद वितरण होगा।


पंचांग के अनुसार माघ विनायक चतुर्थी 22 जनवरी सुबह 2:47 बजे शुरू होकर 23 जनवरी सुबह 2:28 बजे समाप्त होगी। मध्याह्न गणेश पूजा का समय सुबह 11:29 से दोपहर 1:37 तक है और वर्जित चन्द्र दर्शन रात 9:22 से 9:19 तक रहेगा।


