श्रेष्ठ महाराष्ट्र – मंगलागौर 2025′: परंपरा और बॉलीवुड का अनूठा संगम।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मंगलागौर मराठी संस्कृति का गौरव है। मंगलागौर कार्यक्रम महाराष्ट्र की दुल्हनों और महिलाओं के आनंद, उत्साह और एकता के उत्सव को दर्शाता है। महाराष्ट्र की इसी परंपरा को बनाए रखने के लिए, ‘श्रेष्ठ महाराष्ट्र डिजिटल चैनल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष “मंगलागौर -2025” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता रविवार, 13 जुलाई, 2025 को स्वातंत्र्यवीर सावरकर स्मारक, दादर में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में मुंबई की कुल 13 टीमों ने भाग लिया। फ्यूजन आजकल हर जगह चलन में है इसलिए, श्रेष्ठ महाराष्ट्र ने बॉलीवुड थीम रखी थी । सभी प्रतियोगी टीमों ने खेल को बेहद रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।इस प्रतियोगिता में शिवकन्या मंगलागौर ग्रुप, चिंचपोकली की टीम ने जीत हासिल की।

प्रतियोगिता में कुल पाँच विजेता टीमों का चयन किया गया। दूसरे स्थान पर नवरंग मंगलागौर ग्रुप, कांदिवली, तीसरे स्थान पर नवदुर्गा मंगलागौर, दिवा – ठाणे, चौथे स्थान पर सखी मंगलागौर ग्रुप, पनवेल और पाँचवें स्थान पर मनकारी शिवाज्ञा मंगलागौर ग्रुप, नालासोपारा रही। सर्वश्रेष्ठ नृत्य का पुरस्कार नवदुर्गा मंगलागौर, दिवा ठाणे को मिला।

सर्वश्रेष्ठ गायक और सर्वश्रेष्ठ ढोल वादक दोनों पुरस्कार नवरंग मंगलागौर ग्रुप, कांदिवली ने जीते। वरिष्ठ सदस्य का पुरस्कार स्वर मंगलागौर ग्रुप, नालासोपारा को मिला। जबकि ‘सर्वश्रेष्ठ महाराष्ट्रीयन’ का पुरस्कार शिवकन्या मंगलागौर ग्रुप, चिंचपोकली ने जीता।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण ‘अवन पालक संघ’ के विशेष बच्चों द्वारा प्रस्तुत मंगलागौर था। इस ग्रुप में विभिन्न आयु वर्ग के विशेष बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने हॉल में एक अलग ही माहौल बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत आशिमिक कामठे के समूह द्वारा प्रस्तुत विट्ठल नृत्य से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक ‘ वारणा सहकारी संघ’ थे। कार्यक्रम में वारणा सहकारी संघ के मार्केटिंग महाप्रबंधक अशोक कुमार सिंह भी उपस्थित थे। साथ ही, सहयोगी प्रायोजक लोकमान्य बहुउद्देशीय सहकारी समिति की प्रभादेवी शाखा की शाखा प्रबंधक श्रीमती माधुरी टीनी भी उपस्थित थीं। ‘प्रथम एनवायरोटेक सॉल्यूशंस’ की हेमा येमुल, खाद्य सहयोगी ‘कुबल मसाला’ की निदेशक, आभूषण सहयोगी ‘कलिष्का’ की प्रियंका घारे भी उपस्थित थीं।

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर आशीष पाटिल, पार्श्व गायिका सावनी रवींद्र, कलिष्का आभूषण की प्रियंका घारे और त्वचा एवं बाल विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा देव इस कार्यक्रम के निर्णायक थे।सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी सरमालकर, लावणी नृत्यांगना आकांक्षा कदम, बालगंधर्व पुरस्कार विजेता और लावणी सम्राट आशिमिक कामठे विशेष अतिथि थे।

कार्यक्रम का संचालन विनीत देव और सिद्धि ढोके और आभार श्रेष्ठ भारत चैनल के स्पेशल प्रोजेक्ट संपादक सुनील सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

धारावी पुनर्विकास पर सियासत तेज: 90% स्थानीयों को ‘अपात्र’ बताकर बेघर करने की साजिश—वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट को...

दक्षिण भारत ने भाजपा के विषैले विचार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को नकारा: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता केरल की जागरूक जनता ने कांग्रेस...

विद्वान-आध्यात्मिक विचारक: अश्वघोष आज क्यों प्रासंगिक हैं?

प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित/जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली...

मुंबई के ललित होटल में खुलेआम ड्रग्स बिक्री का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई से बचने का दावा।

श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता https://youtube.com/shorts/4E9nM-WpCIQ?si=iKXGt2ph_P2erEC0 मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ...