
मुंबई वार्ता
हिन्दुस्थान के चुनाव आयोग ने 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय वर्मा को महाराष्ट्र पुलिस के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है. संजय वर्मा महाराष्ट्र पुलिस के लीगल एवं टेक्नीकल विभाग के महानिदेशक थे. उन्हें अब महाराष्ट्र पुलिस के महानिदेशक पद पर पदासीन किया गया है. वे अप्रैल 2028 में सेवा निवृत्त होंगे.


