समता विद्या मंदिर स्कूल के दो खिलाड़ी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

जिला क्रीड़ा परिषद और जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, मुंबई उपनगर द्वारा खेल एवं युवा सेवा निदेशालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे के अंतर्गत 12 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के लिए मुंबई उपनगरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया । जिसमें समता विद्या मंदिर स्कूल, साकीनाका के दो छात्र शुभम मनोज यादव और आशीष दिलबर सिंह पंवार का चयन जिला स्तरीय खेलो इंडिया चयन परीक्षा में कबड्डी खेल के लिए हुआ है।

इसके लिए स्कूल के सचिव राजेश सुभेदार और क्रीड़ा शिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। बता दें कि समता विद्या मंदिर स्कूल के सचिव राजेश सूबेदार के मार्गदर्शन में इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद, विज्ञान प्रदर्शनी और अन्य शैक्षणिक उपक्रमों का आयोजन काफी समय से किया जा रहा है।

यही वजह है कि इस विद्यालय के छात्र, छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद और अन्य प्रतियोगिताओं में सहभागी होकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज...

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...