मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

साकीनाका के समता विद्या मंदिर स्कूल, के छात्र तन्मय संदेश थिटे ने 13वें फेडरेशन स्पोर्ट कप जीत कुन डू चैंपियनशिप ठाणे 2024 कराटे टूर्नामेंट में बेस्ट फाइटर अंडर 10 में स्वर्ण पदक जीता।


इस प्रतियोगिता में 175 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इससे पहले भी तन्मय थिटे कराटे में अनेक पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।उनके कोच संदेश थिटे हैं और उन्होंने कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। जित कुन डू चैंपियनशिप 2024 का आयोजन राजेंद्र कुमार गिहारा द्वारा ठाणे के सिडको समाज हॉल में किया गया था, इस टूर्नामेंट में तन्मय थिटे ने सर्वश्रेष्ठ फाइटर के रूप में स्वर्ण पदक जीता। तन्मय थिटे को स्कूल के सचिव राजेश सुभेदार ने सन्मानित किया है।


