श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में नांदेड़ निवासी हनुमंत वडजे की शिकायत पर सतिश कदम के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस उपायुक्त (जोन-1) प्रवीण मुढे ने दी है।


शिकायत के अनुसार, आरोपी सतिश कदम ने वर्ष 2024 से 2026 के बीच शहरी विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और अन्य सरकारी विभागों में काम दिलाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता सहित कुल 7 लोगों से करीब 91 लाख रुपये की ठगी की।
आरोपी ने पीड़ितों से कुछ रकम बैंक खाते के जरिए और कुछ नकद में ली थी। हालांकि, उसने आंशिक रूप से कुछ पैसे वापस भी किए, लेकिन शेष राशि नहीं लौटाई। इस दौरान आरोपी द्वारा दिए गए कई चेक भी बाउंस हो गए।
पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


