रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दक्षिण मुंबई विभाग क्रमांक 12 की महिला अगाड़ी द्वारा पहलगांव में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के वावजूद हिंदुस्तान को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की इजाजत के विरोध में गिरगांव में महिलाओं ने मोर्चा निकाल कर अपना निषेध दर्ज कराया ।


इस आंदोलन में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को विरोध जताने के लिए महिलाओं ने सिन्दूर के डिब्बे में अपना नाम पता लिख कर जमा कराया तथा प्रतीकात्मक स्वरुप में टी वी फोड़ कर पाकिस्तान के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराया ।


इस आंदोलन में शिवसेना नेता एवं सांसद अरविंद सावंत, शिवसेना उपनेता रवीन्द्र मिर्लेकर, अरुण दुधवडकर, अशोक धात्रक, पूर्व विधायक अरविंद नेरकर, विभाग प्रमुख संतोष शिंदे मुख्य रुप में उपस्थित थे । इसी तरह शिवसेना महिला अगाड़ी विधानसभा प्रमुख अरुंधती दुडवडकर, गायत्री आवलेगावकर, पल्लवी सकपाल, पूर्व नगर सेविका विशाखा पेडणेकर, युवती सेना अधिकारी पायल ठाकूर, शुभदा कोली, तथा महिला अगाड़ी की सभी पदाधिकारी तथा शिव सैनिक भारी संख्या में उपस्थित थे ।


