रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

लायंस क्लब की मुंबई साइनिंग टीम ने सांताक्रुज पूर्व स्थित प्रभात कालोनी के सिनीयर रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार 31 अगस्त को मेगा मेडिकल शिविर का आयोजन किया ।


इस शिविर में नेत्र चिकित्सा ,दंत चिकित्सा, रक्त परिक्षण, जनरल स्वास्थ्य परीक्षण, एक्यूप्रेशर , एक्यूपंक्चर आदि से लोगों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गई । मोतियाबिंद पाये जाने मरीजों को मुफ्त में आपरेशन कराने की व्यवस्था किया गया । जरुरत मंदों को चश्मा वितरण किया गया ।


इस अवसर पर लायन गवर्नर मनोज बाबुर, लायन तसनीम, लायन हरियाणावाला,लायन राजेश अग्रवाल, लायन उर्वी रजिस्टार, लायन संतोष शेट्टी, लायन डाक्टर आर जी राव, लायन डाक्टर दीपक वैद्य, डाक्टर पी कुठाडे, लायन कुरेशी सिमेंटवाला, डाक्टर तेजल बाटलीवाला, चेतन काटला तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।


