मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

साकीनाका के तुंगा गांव में समर्पण सेवा समिती की ओर से भव्य रामकथा का आयोजन शुरू है। यह रामकथा समता मैदान में २९ नवंबर से शुरू होकर सात दिसंबर तक चलेगी। इस राम कथा महोत्सव मे चित्रकुट धाम से कथावाचिका माता अखिलेश्वरी [ मानस माधुरी] के अमृतावाणी से संपूर्ण विभाग भगवान राम की भक्ति में लीन हो गया है। शाम ७ बजे से शुरू हो रही इस रामकथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हो रहे हैं।८ दिसंबर को महाभंडारे का आयोजन किया गया है।
समर्पण सेवा समिति की ओर से हर साल रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संस्थापक मोतीलाल पांडे हैं। अध्यक्ष राकांपा चांदीवली के तालुका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कार्याध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्र, संरक्षक राधेश्याम उपाध्याय, सचिव सुनील गुप्ता और कोषाध्यक्ष सुरजन सिंह हैं।


