श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

साकीनाका पुलिस ने पुराने मामले के अंतर्गत गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर 43.80 करोड़ की एमडी ज़ब्त किया है। इस बात की जानकारी जोन 10 के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने दी है।


ज्ञात हो इसी वर्ष 24 अप्रैल को साकीनाका पुलिस ने 3 लोगों को एमडी ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर वसई से 4.53 किलो एमडी बरामद किया था। इस मामले का मुख्य आरोपी सलीम लंगड़ा फरार था।


4 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सलीम इम्तियाज शेख उर्फ सलीम लंगड़ा को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया।सलीम से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर में चल रही एमडी बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा और 4 आरोपियों समेत 187.97 किलो एमडी बरामद किया।
कर्नाटक से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर साकीनाका पुलिस ने पवई, हिरानंदानी के प्रथमेष गेलेक्सी के दुकान क्रमांक 9 में छिपाकर रखा 21.903 किलो एमडी बरामद किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


