श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भाजपा मुंबई के पक्ष नेता पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा द्वारा नमो नेत्र संजीवनी अभियान व स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और नमो नेत्र आइ कैम्पिंग का आयोजन किया जा रहा है।


विनोद मिश्रा ने बताया कि मालाड, मुंबई के कुरार गांव की जनता के जीवन को सुगम बनाने हेतु भव्य महाआरोग्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस महाआरोग्य शिविर में शरीर के सभी प्रकार के जांच, परामर्श, इलाज व मुफ्त चश्मा वितरण व मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा है।अतः आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लें साथ ही अन्य अन्य किसी जरूरतमंद को इस शिविर की सूचना प्रदान करें।


रविवार २८ सितंबर २०२५, सुबह १०:०० बजे से शाम ५:०० बजे तक इस कार्यक्रम का आयोजन म्युनिसिपल स्कूल, बाबा साहेब अम्बेडकर उद्यान के पास, कुरार गांव, मालाड पूर्व में किया गया है। शिविर में पंजीकरण हेतु अपने आधार कार्ड के साथ भाजपा जनसंपर्क कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।


