स्कूल के स्नेह समेलन में विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज बनकर शराब न पीने का दिया संदेश.

Date:

मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। कई जगहों पर सांता की ओर से तोहफे दिए जा रहे हैं। इसी तरह साकीनाका के समता विद्यालय का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 22 दिसंबर 2024 से 24 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया गया । इस स्नेह सम्मेलन में स्कूल के विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज बनकर विभिन्न सामाजिक संदेश दिये। इस अवसर पर नो ड्रिंक, नो ड्रग, जंक फूड, और स्वच्छता का संदेश दिया गया।

विद्यार्थियों ने हाथों में बोर्ड लेकर जिंगल बेल, जिंगल बेल, जिंगल ऑल द…. गीत गाते हुए उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों को संदेश दिया। बता दें कि इस वर्ष का वार्षिक स्नेह सम्मेलन स्कूल के सचिव राजेश सुभेदार, कार्याध्यक्ष ज्योति सुभेदार की संकल्पना से आयोजित किया गया। इस दौरान कैलेंडर वर्ष के अंत में, युवा शराब और अन्य व्यसनों से नए साल का स्वागत करते हैं, लेकिन यह संदेश देना हमारी भारतीय परंपरा नहीं है कि युवाओं को शराब और अन्य हानिकारक पदार्थों से दूर रहना चाहिए स्कूल के सचिव राजेश सुभेदार ने बताया कि इस वर्ष स्नेह सम्मेलन में बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर संदेश भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...